Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हिल-मेल द्वारा प्रवासी प्रबुद्धजनों के साथ उत्तराखंडी मिलन समारोह का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशसरोकार

हिल-मेल द्वारा प्रवासी प्रबुद्धजनों के साथ उत्तराखंडी मिलन समारोह का आयोजन

हिल-मेल पिछले वर्षों से उत्तराखंड के प्रवासियों के साथ समारोह का आयोजन करता रहता है इस साल भी 25 फरवरी को उत्तराखंड के प्रबुद्ध प्रवासियों को लेकर दिल्ली में समारोह का आयोजन किया गया गया। जिसमें उत्तराखंड की कई प्रबुद्ध हस्तियों ने हिस्सा लिया। जिसमें केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, गीतकार और चेयरमैन सेंसर बोर्ड प्रसून जोशी, कोस्ट गार्ड के पूर्व महानिदेशक और मेंबर एनडीएमए राजेंद्र सिंह, पूर्व रॉ एवं एनटीआरओ चीफ आलोक जोशी, भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, पूर्व सीओएम वाइए एडमिरल संदीप नैथानी, जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, अस्टिंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी, एयर वाइस मार्शल संदीप रावत, एनएससीएस में संयुक्त सचिव अक्षय जोशी, आईटीबीपी के पूर्व एडीजी मनोज रावत, आरएनआई के प्रेस रजिस्ट्रार भूपेंद्र कैंथोला, पर्यावारण एवं वन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अरविंद नौटियाल, यूकेएसएसएससी के चेयरमैन जीएस मर्तोलिया, रामा स्वामी हिमालय यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ विजय धस्माना, पूर्व आईजी बीएसएफ एसएस कोठियाल, पूर्व डीआईजी बीएसएफ वीपी लखेड़ा, मेजर जनरल वीके त्रिपाठी, मेजर जनरल टीपीएस रावत, मेजर जनरल जानकी पंत, ब्रिगेडियर अमित नौटियाल, सैनिक स्कूल घोडाखाल के प्रिसिपल ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल, कर्नल आशीष कंडवाल, कर्नल अमित बिष्ट, ले कर्नल दिवांग यादव, ले कर्नल हरी दत्त पोखरीयाल, सीआरपीएफ के आईजी अनुराग अग्रवाल, प्रोफेसर अशोक डिमरी, जागर गायिका पदमश्री बसंती बिष्ट, लोक गायिका रेखा धस्माना, शिवानी बिष्ट, तारिणी रावत, स्ट्रार्टअप्स एंड बिजनेस गुप्स के मेंटोर पूरन टम्टा, ट्राइडेंट टेकलैब्स के संस्थापक सुकेश नैथानी, एसकेपी प्रोजेक्ट के सीएमडी सुरेश चन्द्र पांडेय, सुयस न्यूट्रासिटिकल प्रा.लि. के फाउंडर एव चेयरमैन एमपी भट्ट, हेरिटेज एविएशन के सीईओ रोहित माथुर, उद्यमी अनिमेष सिन्हा, मनमोहन बहुखंडी, रंजन मिश्रा, आज तक के एडिटर मनजीत नेगी समेत रक्षा-सुरक्षा और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया।

हिल मेल के सहयोग से सीडीएस जनरल अनिल चौहान के घर पर उत्तराखंडी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागर गायिका पदमश्री बसंती बिष्ट और लोक गायिका रेखा धस्माना ने अपने गीतों से प्रवासी उत्तराखंडियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा हिल-मेल द्वारा टॉप 50 उत्तराखंडियों पर बनाई गई एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

इस अवसर पर सीडीएस अनिल चौहान द्वारा एनएसए अजीत डोभाल, गीतकार प्रसून जोशी और लोक गायिका रेखा धस्माना को केदारनाथ मंदिर का स्मृतिचिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ उठाया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को पहाड़ का अरसा और सुयस न्यूट्रासिटिकल प्रा.लि. की ओर से हर्बल इम्युनिटी बूस्टर की बोतल भेंट की गई। इस कार्यक्रम में आने के लिए हिल-मेल द्वारा सभी प्रबुद्ध लोगों को धन्यवाद दिया गया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...