Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं की अपील, होली का त्योहार है पर शहर को गंदा ना करें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं की अपील, होली का त्योहार है पर शहर को गंदा ना करें

रंगों के त्योहार होली पर्व पर ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगाईं ने शहर को मैला न करने की अपील की है। गुरुवार को वह स्वच्छता अभियान के लिए शहर के बाजारों में गईं। नगर निगम की स्वच्छता टीमों के साथ शहर की प्रथम नागरिक महापौर अनीता ममगाईं ने देवभूमि ऋषिकेश के कई बाजारों में स्वच्छता मुहिम चलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्व पर लोग शहर को घर की तरह ही स्वच्छ रखें।

गुरुवार की दोपहर अपने साप्ताहिक स्वच्छता कार्यक्रम के तहत महापौर ने घाट चौक पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बिल्कुल निकट है। प्रत्येक शहरवासी का दायित्व है कि पर्व पर शहर को मैला ना होने दें। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के लिए निगम का फोकस शहर की स्वच्छता पर बना हुआ है।

 

 

उन्होंने शहर के लोगों से अनुरोध किया है कि वे सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। कूड़ा इकट्ठा होने पर निगम को तत्काल बताएं। शहरवासियों से अपील करते हुए महापौर ने कहा कि होली के दिन गीले रंगों का प्रयोग न करें। गंदगी इकट्ठा ना होने दें और हो जाए तो तुरंत उसे साफ करें। इससे गंदगी की समस्या नहीं बढ़ेगी।

 

 

इस अवसर पर उन्होंने शहर के व्यापारियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। स्वच्छता अभियान चलाने वालों में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर अशोक बेलवाल, पार्षद अजीत गोल्डी, पवन शर्मा, बी एन तिवारी, धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, नरेश खैरवाल, नीरू गौतम, जोगी, सोनी, मुनि, प्रेमा, सुशीला, रेनू रवि आदि शामिल थे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles