Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सितारगंज-किच्छा हाईवे के सिरसा मोड़ पर भंयकर सड़क हादसा, सीएम ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल जाना
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

सितारगंज-किच्छा हाईवे के सिरसा मोड़ पर भंयकर सड़क हादसा, सीएम ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल चाल जाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में सिरसा मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रूपये, सामान्य रूप से घायलों को 25,000 रूपये तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

मत्था टेकने जा रहे थे श्रद्धालु

गुरूद्वारे में बसगर गांव निवासी मत्था टेकने जा रहे थे इनकी संख्या 45 से 50 के आसपास बताई जा रही है। गुरूद्वारे में हर रविवार को गुरू गु्रथ साहिब का पाठ और लंगर का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बताया जाता है कि सिरसा चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंचने के बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने जोर से टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में आठ लोगों के मौत की पुष्टि हुई है और 18 लोगां के घायल होने की खबर है। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...