Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, 40 मिनट में ही फुल हो गई 8 से 10 मई तक के टिकटों की बुकिंग
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

हेली सेवा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, 40 मिनट में ही फुल हो गई 8 से 10 मई तक के टिकटों की बुकिंग

केदारनाथ धाम में यात्रियों के लिए हेली सेवा भी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम की हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग जैसे ही शुरू हुई यह 40 मिनट के अंदर ही 8 से 10 मई तक के लिए फुल हो गई। इसमें कुल 663 टिकटों पर 1738 सीटों की बुकिंग की गई। उधर, केदारनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी के कारण बुधवार को हेली सेवा का संचालन पूरी तरह से बंद रहा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि बुधवार को आईआरसीटीसी की ओर से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें 8 से 10 मई तक की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की गई। जिसमें 40 मिनट में ही तीन दिन की सभी टिकटें फुल हो गई।

सी. रविशंकर ने बताया कि यहां पर मौसम खराब होने के कारण हेली सेवा के संचालन में बाधा आ रही है। तीन मई को गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन बंद रहा। उन्होंने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा का 25 अप्रैल से शुरू हुई थी। दो मई तक आठ एविएशन कंपनी के कुल 964 उड़ान की गई। जिसमें 5,342 यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ गए। जबकि 5,116 यात्री वापस आए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...