ओम प्रकाश बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव, नियुक्ति का आदेश जारी

ओम प्रकाश बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव, नियुक्ति का आदेश जारी

ओम प्रकाश राज्य बनने के बाद से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य की आर्थिक, भौगौलिक और राजनैतिक स्थितियों के बारे में वह सबसे ज्यादा जानकारी रखते हैं। ओम प्रकाश यूपी में कई जिलों में जिलाधिकारी भी रहे हैं, जो आमतौर पर चीफ सेक्रेटरी के लिए पैमाना माना जाता है।

मुख्य सचिव को लेकर लग रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। इसमें उन्हें अविलंब पद्भार ग्रहण करने को कहा गया है।

 

उत्पल कुमार सिंह के बाद राज्य में ओम प्रकाश ही सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। दो अन्य आईएएस अफसर अनूप वधावन और एसएस संधू केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जिसके कारण उनके राज्य में लौटेने की उम्मीद नहीं थी। लिहाजा यह तय था कि ओम प्रकाश ही अगले मुख्य सचिव होंगे। ओम प्रकाश राज्य बनने के बाद से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। राज्य की आर्थिक, भौगौलिक और राजनैतिक स्थितियों के बारे में वह सबसे ज्यादा जानकारी रखते हैं। ओम प्रकाश यूपी में कई जिलों में जिलाधिकारी भी रहे हैं, जो आमतौर पर चीफ सेक्रेटरी के लिए पैमाना माना जाता है।

वहीं दो साल के बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं और उनका कार्यकाल मई 2022 तक होगा। लिहाजा सरकार भी यही चाह रही थी कि चीफ सेक्रेटरी चुनाव संपन्न कराने के बाद ही रिटायर हों। क्योंकि बीच में चीफ सेक्रेटरी का बदला जाना सरकार के हित में नहीं होता।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this