Home उत्तराखंड न्यूज़ आईएएस प्रदीप सिंह खरोला बने NTA के नए महानिदेशक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरशिखर पर उत्तराखंडी

आईएएस प्रदीप सिंह खरोला बने NTA के नए महानिदेशक

आईएएस प्रदीप सिंह खरोला (सेवानिवृत) को एनटीए का नया महानिदेशक बनाया गया है। हाल के दिनों में परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण केंद्र सरकार ने एनटीए के प्रमुख आईएएस सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया और उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को एनटीए के प्रमुख बनाया है।

मोदी सरकार में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे उत्तराखंडियों में नया नाम प्रदीप सिंह खरोला का जुड़ गया है। उन्हें एनटीए का नया महानिदेशक बनाया गया है। हाल के दिनों में परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण केंद्र सरकार ने आईएएस सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया है।

उत्तराखंड मूल के प्रदीप सिंह खरोला अभी आईटीपीओ के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पहले वह सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह इसके एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक थे। इससे पहले वह बेंगलुरु मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक रहे हैं। एयर इंडिया में शीर्ष पद पर उन्हें ऐसे समय लाया गया था जब सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी के रणनीतिक विनिवेश के तौर तरीकों को अंतिम रूप दे रही थी।

दरअसल, प्रदीप सिंह खरोला सार्वजनिक परिवहन कंपनियों को घाटे से निकाल कर लाभ देने वाली कंपनी बनाने के विशेषज्ञ हैं। वह बेंगलुरू की सिटी बस सेवा बेंगलुरू मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कापोर्रेशन घाटे से उबारकर वर्ष 2000 में फायदे में ले आए थे। बेंगलुरू में मेट्रो सेवा की शुरूआत में भी उनका अहम योगदान रहा है।

वह 1985 बैच के कर्नाटक के आईएएस अधिकारी हैं। खरोला 2012-13 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे। उन्होंने कर्नाटक में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कापोर्रेशन (केयूआईडीएफसी) का नेतृत्व भी किया है। यह कापोर्रेशन शहरों में आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से धन जुटाता है।

प्रदीप सिंह खरोला नेशनल एडमिनिस्ट्रेटिव रिफॉर्म कमीशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी भी रहे हैं। अपने लंबे करियर में प्रदीप खरोला के नाम शहरी शासन, शहरी सार्वजनिक परिवहन और नीति निर्माण का अनुभव दर्ज है। 2012 में उन्हें ई-गवर्नेस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, वर्ष 2013 में उन्हें प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

प्रदीप सिंह खरोला ने इंदौर विश्वविद्यालय से 1982 में मैकेनिकल की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से 1984 में इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। यहां वह टॉपर रहे। वह फिलीपींस के मनीला स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से डेवलपमेंट मैनेजमेंट में मास्टर्स कर चुके हैं।

आईएएस प्रदीप सिंह खरोला देहरादून, उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनका जन्म 15 सितम्बर 1961 को देहरादून में हुआ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...