Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा – त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड न्यूज़

अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा – त्रिवेंद्र सिंह रावत

आज धर्मपुर विधानसभा के क्लेमेंटटाउन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ को हरिद्वार सांसद और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय विधायक विनोद चमोली एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देश भक्ति सद्गुणों की जननी है, अगर हमारे अंदर देशभक्ति का भाव है, तो हमारा राष्ट्रीय, सामाजिक और आर्थिक चरित्र हमेशा ऊंचा रहेगा, देशभक्ति का हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देश के जन-जन अपने घर व प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमृतकाल के पावन अवसर पर ’विकसित भारत’ निर्माण का संकल्प लिया है और यह हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक यात्रा के सहभागी हैं।

उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सभी इस राष्ट्रव्यापी अभियान में शामिल हों और स्वतंत्रता का उत्सव मनाने के साथ उन तमाम वीर बलिदानियों को नमन करें जिन्होंने देश की संस्कृति, स्वतंत्रता व सम्मान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया।

इस अवसर पर निवर्तमान मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवाल के अलावा भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के बीच में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए 11 से 15 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र में अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...