देहरादून के रायपुर थाना द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन कर बाइक पर वीडियो रील बनाने वाली युवती के विरुद्ध कार्यवाही की गई। बाइक चालक पिथौरागढ़ निवासी पूजा को बाइक सहित चौकी मालदेवता पर बुलाया गया और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बाइक सीज़ कर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु रिपोर्ट भेजी है, पुलिस ने चालक को दी यातयात के नियमों की जानकारी।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर किया स्टंट का वीडियो जारी करते हुए चेतावनी दी है कि ‘जो भी यातायात के नियमों का उलंघन करते हुए पकड़ा जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और उसे बख्शा नहीं जाएगा।’
इससे पहले अभी हाल ही में एक रेसिंग बाइक पर एक अन्य युवती के स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई की थी। अब यह दूसरा मामला सामने आया है। देहरादून पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और जो भी बाइकर्स स्टंट कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जा रहा है।


Leave a comment