Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में संस्कृत महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर हुआ विचार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में संस्कृत महाविद्यालयों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर हुआ विचार

उप समिति, बैठक में मंदिर समिति सदस्य एवं उप समिति सदस्य वीरेन्द्र असवाल, सदस्य शिक्षा उप समिति, विधि अधिकारी शिशुपाल बर्त्वाल, सदस्य सचिव शिक्षा उपसमिति विजेंद्र बिष्ट सहित मंदिर समिति के अधीनस्थ समस्त संस्कृत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देशन में संस्कृत शिक्षा के उन्नयन हेतु कार्ययोजना बनायी गयी है इसके लिए मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किये हैं। इसके तहत पहले ही विगत शिक्षा उप समिति की एक बैठक श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में आयोजित की गयी थी। आज आयोजित बैठक में संस्कृत महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यो ने अपने विद्यालयों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के विषय में कार्ययोजना तैयार की।

इस अवसर पर उप समिति अध्यक्ष एवं मंदिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जायेगा, उप समिति सदस्य तथा उप समिति सदस्य वीरेंद्र असवाल ने कहा कि मंदिर समिति संस्कृत शिक्षा उन्नयन कार्य करने हेतु प्रतिवद्ध है। बैठक में संस्कृत विद्यालयों के आधुनिकीकरण, वेतन विसंगति, योग शिक्षा, छात्रावास निर्माण आदि पर भी चर्चा हुई। तथा रिपोर्ट तैयार की गयी।

इस बैठक में प्रधानाचार्य नवीन सेमवाल (किमोठा), अरविन्द प्रकाश पंत (जोशीमठ) दुवेश्वर प्रसाद थपलियाल (जोशीमठ) डा. माता राम पुरोहित सिमली (डिम्मर), विनोद पुरोहित (कमेड़ा), व्यवस्थापक मंदिर समिति विश्राम गृह रूद्रप्रयाग अनिल भट्ट, सहित कुलदीप बिष्ट आदि शामिल थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...