Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, मंदिर को पांच करोड़ से अधिक की राशि की दान
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, मंदिर को पांच करोड़ से अधिक की राशि की दान

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने श्री बद्रीनाथ धाम एवं केदारनाथ पहुंचकर भगवान श्री बद्री विशाल एवं बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ अर्जित किया। अंबानी सुबह अपने विशेष विमान से बाया देहरादून बद्रीनाथ और केदारनाथ पहुंचे। मुकेश अंबानी का देवभूमि से बहुत लगाव है और वह समय निकालकर बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने के लिए अवश्य आते हैं।

आज बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति, श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत एवं सभी स्थानीय लोगों ने मुकेश अंबानी का भव्य स्वागत किया। भगवान श्री बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी के दर्शन के उपरांत प्रतिवर्ष की भांति भेंट स्वरूप मुकेश अंबानी ने 2 करोड़ 51 लाख रुपया श्री बद्रीनाथ धाम के लिए एवं 2 करोड़ 51 लाख रुपया श्री केदारनाथ के लिए दान स्वरूप दिए। उन्होंने भेंट दान स्वरूप इस राशि का चैक बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल को सौंपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं मंदिर समिति के पूर्व मुख्य कार्य अधिकारी बीडी सिंह, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पवार, श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के उपाध्यक्ष वह मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य भास्कर डिमरी ऋषि प्रसाद सती, समिति के अभियंता विपिन तिवारी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, भितला बड़वा विपुल डिमरी, पवन डिमरी, कुलदीप भट्ट, अजीत भंडारी आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ने अंबानी को आशीर्वाद प्रदान किया।

इससे पूर्व बद्रीनाथ के धर्म अधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाटी रविंद्र भट्ट एवं लक्ष्मी बड़वा हेमचंद्र डिमरी के द्वारा मुकेश अंबानी की ओर से भगवान बद्री विशाल एवं श्री महालक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles