Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ DM पौड़ी की पहल पर हंस अस्पताल सतपुली आया आगे, दुर्गम क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया अल्ट्रासाउंड शिविर
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

DM पौड़ी की पहल पर हंस अस्पताल सतपुली आया आगे, दुर्गम क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया अल्ट्रासाउंड शिविर

कोरोना संक्रमण के बीच पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य की सुविधओं को पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि आप में जिजीविषा और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो हर चुनौती का सामना करते हुआ आगे बढ़ा जा सकता है। इसी मकसद से पहाड़ के लोगों के लिए जीवनदाता साबित हो रहा है हंस जनरल अस्पताल सतपुली, जिसने इन दिनों सतपुली के दुर्गम क्षेत्रों में रह रही गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी पहल की है।

सतपुली के चौथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के लिए हंस जनरल अस्पताल सतपुली में अल्ट्रासाउंड जांच शिविर लगया गया है। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया। जोगदण्डे ने कहा कि कुछ दिन पहले हमें चौथान क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की शिकायत मिली थी। इसकी जांच करने के लिए सीएमओ को आदेश दिए गए थे। जांच में पाया गया कि इस क्षेत्र में 71 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा चाहिए।

जिलाधिकारी जोगदण्डे ने बताया कि इस संबंध में हमने हंस जनरल अस्पताल सतपुली से निवेदन किया जिसे अस्पताल प्रशासन ने स्वीकार किया। बाद में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से इन महिलाओं का अल्ट्रासाउंड हंस जनरल अस्पताल सतपुली में कराने की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग एवं हंस अस्पताल के सहयोग से इन महिलाओं को अस्पताल लाने और अल्ट्रासाउंड करने के बाद उनके घर तक छोड़ने तक की व्यवस्था की गई।

हंस अस्पताल में पहले दिन 15 गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। डीएम डा. विजय कुमार जोगदण्डे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, हंस फाउंडेशन के सहयोग से चौथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की हंस जनरल अस्पताल सतपुली में अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कर दी गई है।

सभी गर्भवती महिलाओं को आशा स्वास्थ्य कर्मी के सहयोग से सुविधा उपलब्ध कराते हुए, अल्ट्रासाउंड कराने के बाद घरों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें निश्चित तौर पर हंस अस्पताल का बहुत महत्वपूर्ण सहयोग हमें मिला है, जिसके लिए हम माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज जी के साथ-साथ हंस अस्पताल के डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त करते हैं।

जिलाधिकारी जोगदण्डे ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के दूरगामी क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को हंस जनरल अस्पताल स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में जो सेवाएं दे रहा हैं, वह निश्चित तौर पर सराहनीय है। इस कोविड संक्रमण के दौर में भी हंस फाउंडेशन की सेवाएं पहाड़ के दूरगामी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं। इसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से माता मंगला जी एवं भोले जी महाराज जी का आभार प्रकट करता हूं।

जोगदण्डे ने बताया कि इसी तरह अन्य ब्लॉकों की दुर्गम क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को भी एमओआईसी के माध्यम से सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चौथान क्षेत्र के गांवों का सर्वे करते हुए 71 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अल्ट्रासाउंड किया जाना है, जिनमें से 15 गर्भवती महिलाओं का हंस जनरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया गया है।

वैक्सीनेशन अभियान में महापौर बनीं बुजुर्गों का सहारा, सुरक्षा रथ के जरिए गांवों में होने लगा टीकाकरण

जिला प्रशासन के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आवाजाही, भोजन सहित सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही हैं। सीएमओ डा. मनोज शर्मा ने कहा कि चौथान क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जाने की कार्यवाही गतिमान है। सभी चिन्हित गर्भवती महिलाओं को आशा के माध्यम से हंस जनरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए लाया जा रहा है।

हंस जनरल अस्पताल सतपुली में अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची मीना देवी, अनीता देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, गंगा देवी, तुलसी देवी, चन्ना देवी, सुन्दरी देवी, मंजू देवी, रीना देवी, किरन, गुड्डी देवी, विनिता देवी, वीरा देवी सहित अन्य सभी महिलाओं ने उन्हें इन सुविधाओं को प्रदान करने के लिए डीएम डा. विजय कुमार जोगदण्डे एवं हंस अस्पताल सतपुली के डॉक्टरों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...