Sunday , 6 September 2026
Home महाकुंभ 2021 कुंभ मेला मीडिया सेंटर में पत्रकारों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश
महाकुंभ 2021उत्तराखंड न्यूज़

कुंभ मेला मीडिया सेंटर में पत्रकारों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश

सचिव दिलीप जावलकर अधिकारियों को सेंटर की साज सज्जा और सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ समन्वय के लिए सूचना विभाग और पत्रकारों की एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए।

हरिद्वार आए सूचना सचिव जावलकर ने बारीकी से मीडिया सेंटर के सभागार, वीआईपी लाउंज, कम्प्यूटर कक्ष, ऑफिसर्स रूम, योगा कक्ष, टेंट कॉलोनी आदि का निरीक्षण करते हुए कहा कि मीडिया सेंटर का निर्माण 25 मार्च तक करने के निर्देश दिए गए थे, जो काफी हद तक पूर्ण हो चुका है। सेंटर का पहुंच मार्ग और आंतरिक सुविधाएं पूर्ण कर ली गई हैं। साउंड सिस्टम के ट्रायल करने को कहा गया है।

सचिव सूचना ने कहा कि मीडिया सेंटर में हर समय पत्रकारों के लिए मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। सेंटर में बैठने और ठहरने में भी कोविड की एसओपी का पालन करवाया जायेगा।

कुंभ मेला की कवरेज को आने के लिए पत्रकारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 1 अप्रैल से पहले वह सूचना महानिदेशक के साथ फिर से मीडिया सेंटर का निरीक्षण करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles