Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए आईओसीएल देगा 24.51 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए आईओसीएल देगा 24.51 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता

बदरीनाथ धाम को मास्टर प्लान के तहत दिव्य और भव्य बनाने के लिए इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) 24.51 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता करेगा। बदरीनाथ धाम को आत्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन बनाने के लिए इन रूपयों का इस्तेमाल किया जायेगा। उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की मौजूदगी में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच एमयूओ पर हस्ताक्षर किए गए।

बदरीनाथ धाम में काम करने के लिए केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को 9.80 करोड़ की पहली किस्त दे दी गई है। बदरीनाथ धाम में सबसे पहले नदी तटबंध का काम किया जायेगा इसके अलावा सभी इलाकों के लिए वाहनों का रास्ता बनाना, पुलों का निर्माण, जो पुल अभी बने हुए हैं उनका सौंदर्यीकरण, आवास के साथ गुरुकुल सुविधाओं की स्थापना, शौचालय बनाना और पीने के पानी की सुविधा, स्ट्रीट लाइट्स आदि निर्माण कार्य शामिल हैं।

बदरीनाथ धाम में आने वाले ऋद्धालुओं की संख्या में हर साल बढ़ोतरी हो रही है इसलिए यहां पर ऋद्धालुओं की सुविधा के हिसाब से कार्य किया जा रहा है जिससे कि यहां आने वाले हर ऋद्धाल को किसी प्रकार से परेशानी न हो। इससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी स्थिति को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इन कार्यों के हो जाने से श्रद्धालु मुख्य मंदिर से लेकर तप्त कुंड व बदरीनाथ के आसपास अन्य सभी धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...