Home उत्तराखंड न्यूज़ आईपीएस रघुबीर लाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर दी गई बधाई, दोपहर के भोज का किया गया आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

आईपीएस रघुबीर लाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर दी गई बधाई, दोपहर के भोज का किया गया आयोजन

संसद के लोकसभा में संयुक्त सचिव (सुरक्षा) आईपीएस रघुबीर लाल को स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर आईपीएस रघुबीर लाल ने दिल्ली के पार्टियामेंट हाउस में उत्तराखंड के प्रबुद्ध लोगों के लिए दोपहर के भोज का आयोजन किया जिसमें अनेक बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया और सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी लोगों कहा कि रघुबीर लाल एक ईमानदार और परिश्रमी अधिकारी है और वह जहां भी रहे उन्होंने बड़ी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों को निभाया।

इस भोज के अवसर पर जिन प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया उसमें अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रवक्ता, बीजेपी, राजेंद्र सिंह, मेंबर, एनडीएमए, आरके सिंह, अपर सचिव, गृह मंत्रालय, मनोज रावत, एडीजी आइटीबीपी, अरविंद नौटियाल, ज्वाइंट सक्रेट्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय, अमित नेगी, संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय, मंगेश घिल्डियाल, उप सचिव, पीएमओ, नीरज सेमवाल, संयुक्त सचिव, पार्लियामेंट, आदित्य कुमार मंमगांई, एपीएस, लोक सभा स्पीकर, ले. कर्नल योगेश सती, ललित मोहन नेगी, एसीपी, दिल्ली पुलिस, कमांडेंट निरंजन प्रताप सिंह, पीआरओ, इंडियन कोस्ट गार्ड, टीसी उप्रेती, एडवाइजर बजाज गु्रप, सुकेश नैथानी, संस्थापक, ट्राइडेंट टेकलैब्स प्रा.लि., गौरव इस्सर, उद्यमी, मनोज बिष्ट, उद्यमी, अधिवक्ता अखिलेश रावत, अजीत दुबे, एडिटर डिफेंस, एएनआई, मनजीत नेगी, सीनियर एडिटर आजतक, मनू पब्बी, एडिटर, इकोनोमिक्स टाइम्स, वाईएस बिष्ट, एडिटर, हिल-मेल आदि लोग इस भोज में शामिल हुए।

रघुबीर लाल का जन्म रुद्रप्रयाग में 12 फरवरी, 1970 को हुआ उन्होंने बीएससी किया और उसके बाद आईपीएस बने। वह उत्तर प्रदेश के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह इस समय संयुक्त सचिव (सुरक्षा) के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईपीएस रघुबीर लाल ने अपने कैडर में विभिन्न क्षमताओं में काम करते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करके दिखाया है।

उन्होंने एसपी सोनभद्र और चित्रकूट के रूप में संवेदनशील कार्यभार संभाला है, कई नक्सल-डकैत विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया है। एसएसपी अलीगढ, आगरा, मेरठ, गाज़ियाबाद और एसएसपी (लॉ एंड आर्डर) लखनऊ के रूप में उन्होंने अनुकरणीय सेवाएं प्रदान कीं, उन्हें मुज़फ़्फ़रनगर दंगों से निपटने के लिए ओएसडी के रूप में तैनात किया गया था।

उन्होंने अक्टूबर 2015 में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी भी निभाई। डीएमआरसी के उपमहानिरीक्षक के रूप में उनके कार्यकाल में उत्कृष्ट पहल और उपलब्धियों के लिए कई सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें गिनीज बुक में प्रवेश भी शामिल है। उन्हें सीएम उत्कृष्ट सेवा स्वर्ण पदक, वीरता के लिए पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...