Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना : महाराज
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना : महाराज

सनातन धर्म जो पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है उस पर प्रहार करने वालों को जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को जीता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमें और अधिक ताकत देनी है।

यह बात प्रदेश पर्यटन, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि यह सद्भावना सम्मेलन इसलिए हो रहा है कि आज हमें अपने परिवार, गांव, शहर, जनपद, राज्य और अपने देश में सद्भावना चाहिए, ताकि सभी लोग सदभाव के साथ मिलजुल कर रहें। लेकिन यह तभी संभव है जब पूरे विश्व का कल्याण चाहने वाले सनातन धर्म पर चोट करने वालों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब दिया जाए।

सद्भावना सम्मेलन में शिरकत करते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सतपाल महाराज ने समाज को जोड़ने की बुनियाद रखी, लेकिन कुछ लोग उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शक्तियां हमारे सनातन धर्म पर आघात कर रही हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर चोट पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सतपाल महाराज सद्भावना सम्मेलन के जरिए धर्म की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की जनता की ओर शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप पांडे सहित महाराज को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...