Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बरसरोकार

बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है चारधाम यात्रा के दौरान चारों धामों में लाखों श्रद्धालु आते हैं। लाखों श्रद्धालुओं के यहां आने से स्वाभाविक है कि यहां पर कुछ न कुछ गंदगी जरूर होगी। कुछ श्रद्धालु तो गंदगी का निस्तारण सही जगह पर कर देते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी श्रद्धालु होते हैं जो इधर उधर गंदगी फैला देते हैं। अब आईटीबीपी के जवानों द्वारा बद्रीनाथ में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

अब उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के आरम्भ के साथ ही आईटीबीपी द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम एवं इसके आस-पास स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। आईटीबीपी के जवानों द्वारा बद्रीनाथ मंदिर के निकट पहाड़ियों व जलस्रोतों को स्वच्छ रखने हेतु अभियान चलाया गया है।

श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा श्री बद्रीनाथ मंदिर के निकट दुर्गम पहाड़ी पर रैपलिंग करते हुए यात्रियों द्वारा फेंके गए कूड़े को हटाया गया। आईटीबीपी द्वारा यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

प्रशासन ने भी आईटीबीपी के जवानों के इस स्वच्छता अभियान की प्रशंसा की। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धामों व चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आईटीबीपी के जवानों को श्री बद्रीनाथ धाम में स्वच्छता अभियान संचालित करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...