Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम धामी 7 अक्टूबर को करेंगे जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनसरोकार

ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम धामी 7 अक्टूबर को करेंगे जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून के जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा। हेली समिट के दौरान देहरादून-पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर-देहरादून हवाई सेवा का फ्लैग ऑफ भी किया जाएगा। यह सेवा पवनहंस द्वारा दी जाएगी। देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा को जल्द स्वीकृति दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उत्तराखंड में उड़ान के तहत देहरादून-श्रीनगर-देहरादून, देहरादून-गौचर-देहरादून, हल्द्वानी-हरिद्वार-हल्द्वानी, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, चिन्यालीसौड़-सहस्त्रधारा-चिन्यालीयौड़, गौचर-सहस्त्रधारा-गौचर, हल्द्वानी-धारचूला-हल्द्वानी तथा गौचर-सहस्त्रधारा-गौचर हेली सेवाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए जो 13 हेलीपोर्ट चिन्हित किए गए हैं, उनमें से 11 की डीपीआर तैयार हो चुकी है। मसूरी हेलीपोर्ट की डीपीआर भी जल्द तैयार हो जायेगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शहरों की कनेक्टिविटी और बढ़ाई जाएगी। पंतनगर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की कार्यवाही में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड में वैट के चार्जेज एटीएफ पर अधिक हैं, इस चार्ज को कम किया जाए तो राज्य में एयर कनेक्टिविटी और तेजी से बढ़ेगी और राजस्व में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में दी गई इन सौगातों के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने देहरादून-पिथौरागढ़ हेली सेवा की स्वीकृति पर कहा कि इस सेवा के शुरू होने से सीमान्त क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस हेली सेवा की मांग मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से पहले भी कर चुके थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तेजी से नागर विमानन मंत्री द्वारा निर्णय लेकर कार्यरूप में परिणीत किया इससे मैं अभिभूत हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चिन्हित 13 हेलीपोर्ट में से 8 पर टेंडर प्रक्रिया गतिमान है, जो 20 अक्टूबर तक पूर्ण हो जाएंगे। ये सभी कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 11 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री ने नागर विमानन मंत्री से भेंट के दौरान पवनहंस की हेलीकॉप्टर सेवा यात्रियों को मंहगी पड़ने का मुद्दा उठाया गया। केंद्रीय मंत्री द्वारा इसका शीघ्र समाधान करने एवं देहरादून से श्रीनगर 42 प्रतिशत एवं देहरादून से गौचर 50 प्रतिशत किराया कम करने पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया भी मौजूद थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...