Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी यशपाल आर्य को
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी यशपाल आर्य को

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष और विपक्ष के नेता की घोषणा कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए करन माहरा को चुना है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष के रूप में यशपाल आर्य को जिम्मेदारी दी गई है जबकि उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को बनाया गया है। भुवन कापड़ी ने ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस विधानसभा चुनाओं में हराया था।

उत्तराखंड कांग्रेस में कई दिनों से नये प्रदेश अध्यक्ष के बारे में निर्णय लिया जाना था क्योंकि विधानसभा चुनाओं के परिणाम अच्छे नहीं आने के कारण कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद यहां पर नये अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...