Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर तिथि हुई घोषित
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचाररुद्रप्रयाग

2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, महाशिवरात्रि पर तिथि हुई घोषित

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई। इस पावन अवसर पर श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, पंचगाई समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।

कपाट खुलने की घोषणा के साथ ही भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली की यात्रा का कार्यक्रम भी निर्धारित हो गया है।

27 अप्रैल को श्री भैरवनाथ जी की विधिवत पूजा होगी।
28 अप्रैल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी।
29 अप्रैल को पंचमुखी डोली फाटा पहुंचेगी।
30 अप्रैल को गौरीकुंड (गौरा देवी मंदिर) पहुंचेगी।
1 मई को पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।
2 मई – प्रातः 7 बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

केदारनाथ यात्रा की तैयारियां होंगी तेज

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही पात्रा की तैयारियों को और गति मिलेगी। मंदिर समिति के स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए अग्रिम दल जल्द केदारनाथ धाम पहुंचेगा। बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने भी बताया कि मंदिर परिसर और यात्रा मार्ग पर सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य जल्द शुरू होगा।

पुजारियों के नाम घोषित

इस यात्रा वर्ष के लिए श्री केदारनाथ धाम, मद्महेश्वर धाम एवं अन्य मंदिरों के पुजारियों के नाम भी तय किए गए हैं-

श्री केदारनाथ धाम – बागेश लिंग
शिवलिंग मद्महेश्वर धाम – शिवलिंग पुजारी
श्री ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ- गंगाधर लिंग
श्री विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी – शिवशंकर लिंग

अन्य धामों के कपाट खुलने की तिथि

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को प्रातः 6 बजे खुलेंगे।
श्री गंगोत्री और यमुनोत्री धाम अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को खुलेंगे।

इस अवसर पर बीकेटीसी के वरिष्ठ अधिकारी, तीर्थ-पुरोहित, हक हकूकधारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार हो गया है और यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles