Home उत्तराखंड न्यूज़ हाथियों के झुंड के कारण कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाइवे आधे घंटे तक रहा बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

हाथियों के झुंड के कारण कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाइवे आधे घंटे तक रहा बंद

कोटद्वार के सिद्धबली मंदिर के पास हाथियों के झुंड ने कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाइवे पर यातायात में बाधा डाल दी। शाम को सैर करने निकले लोगों ने जब हाथियों के झुंड को सड़क पर आते देखा तो वहां पर अफरा तफरी मच गई। लोग हाथियों के डर के मारे इधर उधर भागने लगे। इसके बाद यहां पर वन विभाग के कर्मियों को बुलाया गया। जिसके बाद उन्होंने हाथियों के झुंड को नदी में भेजा।

कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाइवे पर हाथियों के झुंड आ जाने के कारण यहां पर करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने हाथियों को नीचे खोह नदी में खदेड़कर हाईवे पर यातायात सुचारू किया। कोटद्वार रेंज अधिकारी ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण अब यहां पर हल्की गर्मी होने लगी है। जिसके कारण हाथियों का झुंड इन दिनों खोह नदी के आस-पास आ जाता है।

लोगों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर हाईवे पर आ गया था, जिससे दोनों ओर का यातायात रोक दिया गया और हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर तक हाथियों का यह झुंड सड़क के आसपास ही रहा। जिसके बाद इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई और वन कर्मियों ने हाथियों को झुंड को फिर भगाया। उन्होंने पटाखे फोड़कर और हवाई फायरिंग कर हाथियों के झुंड को हाईवे से खोह नदी की ओर खदेड़ा।

वन कर्मियां ने कहा कि हाथी दिखने पर तुरंत वाहनों को रोक देना चाहिए। सिद्धबली मंदिर के सामने तिलवाढांग फारेस्ट चेक पोस्ट के पास से हाथियों का नदी में जाने का यह बहुत पुराना रास्ता है। कोटद्वार क्षेत्र से हाथी कार्बेट और राजाजी पार्क में आते जाते रहते हैं। वन कर्मियों ने बताया कि खोह नदी हाथियों के पानी पीने का पसंदीदा स्थल है। ऐसे में खोह नदी के तट पर और कोटद्वार दुगड्डा के बीच हाईवे पर आवाजाही संभलकर करनी चाहिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...