Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…. कुंभ में जब धूमधाम से निकली जूना, किन्नर अखाड़ों की पेशवाई
हरिद्वारमहाकुंभ 2021

अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय…. कुंभ में जब धूमधाम से निकली जूना, किन्नर अखाड़ों की पेशवाई

अखाड़ों के संतों के कुंभ मेले में पहुंचने से हरिद्वार में गंगा तट पर रौनक बढ़ गई है। हरिद्वार में पहली बार किन्नर अखाड़े की पेशवाई निकली तो देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार को पंचदशनाम जूना अखाड़ा और किन्नर अखाड़े की भव्य पेशवाई सड़कों पर दिखी तो लोगों ने यही कहा...अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय।

हरिद्वार में पतित पावनी मां गंगा के तीरे कुंभ की अलौकिक छटा देखने को मिल रही है। भले ही कुंभ मेला तारीख के हिसाब से शुरू होने में समय है पर वहां की रौनक बढ़ गई है। गुरुवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा की भव्य पेशवाई निकली।

Image

जूना अखाड़े की पेशवाई ज्वालापुर के पांडे वाला में गुघाल मंदिर से शुरू हुई। रास्ते में लोग अपने-अपने घरों के आगे या छतों से संत, महात्माओं का आशीर्वाद लेते नजर आए।

Image

इस बार जूना अखाड़े के साथ पेशवाई में पहली बार किन्नर अखाड़ा भी शामिल हुआ।

Image

किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी समेत अन्य ऊंट पर सवार होकर निकले तो देखने वालों की भीड़ लग गई। स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि लैंगिक भेदभाव किन्नरों से बेहतर कोई नहीं जानता है। वह समाज के तानों को झेलते है। किन्नरों ही नहीं, समाज से ठुकराई गई महिलाओं और पुरुषों के लिए भी किन्नर अखाड़े के दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Image

Image

आगे देखिए पंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच अग्नि अखाड़ा और किन्नर अखाड़ा की भव्य पेशवाई की कुछ झलकियां।

Image

Image

Image

कुंभ में संतों का स्वागत करने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। जब अखाड़ों की पेशवाई निकली तो हेलिकॉप्टर से संतों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य अंदाज में स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बालकृष्ण को जेल में मरवाकर पतंजलि खत्म करने की थी साजिश: रामदेव

योगगुरु स्वामी रामदेव ने दावा किया है कि उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण...