मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के लिए एक और ऐतिहासिक ऐलान किया है। गैरसैंण उत्तरीखंड का तीसरा मंडल यानी कमिश्नरी होगी। इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भराड़ीसैंण राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए एक माह में टाउन प्लानर की नियुक्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यही नहीं सीएम रावत ने कहा कि कमिश्नर गैरसैंण में ही बैठेंगे। साथ ही डीआईजी रैंक के एक अफसर भी बैठेंगे। सीएम रावत ने नई बनाई गई नगर पंचायतों की स्थापना के लिए 1–1 करोड़ रुपये की धनराशि का भी ऐलान किया है।
गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना की जाएगी। गैरसैंण ग्रीष्माकालीन राजधानी परिक्षेत्र में 20 हजार फलदार पेड़ लगाए जाएंगे। इसके अलावा राज्य के प्रत्येक महाविद्यालयों को 20-20 कंप्यूटर दिए जाएंगे।


Leave a comment