Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी जिले में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को और दिव्य एवं भव्य बनाया जायेगा
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी जिले में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर को और दिव्य एवं भव्य बनाया जायेगा

आज बात करते हैं उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में साल्ड गांव में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की। इस मंदिर की चर्चा आजकल समूचे देश में हो रही है।

लोकेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मंदिर को दिव्य व भव्य और विकसित करने के लिए बाकायदा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इसका अनुरोध किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी भगवान जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यकरण करने की तत्काल सहमति दे दी।

गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 21 पौराणिक मंदिरों का जीर्णोद्धार केंद्र सरकार की योजना मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तरकाशी के भगवान जगन्नाथ मंदिर को भी मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सम्मलित करके विकसित किया जाएगा।

आपको बताते चलें कि आजकल समूचे देश में अपने जिले उत्तरकाशी के साल्ड गांव में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर की खूब चर्चा इसलिए शुरू हुई क्यों कि अभी हाल ही के दिनों में उड़ीसा के मशहूर उड़िया फिल्म एक्टर सब्यसाची मिश्रा उत्तरकाशी पहुंचे और पत्नी के साथ साल्ड गांव स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। तभी से उत्तरकाशी के भगवान जगन्नाथ मंदिर चर्चाओं में आए।

सब्यसाची मिश्रा ने ग्रामीणों व मंदिर के पुजारी से कहा कि 12वीं शताब्दी में आदि शंकराचार्य ने साल्ड़ में जग्गननाथ मंदिर की स्थापना की थी। उनकी दिली इच्छा है कि प्रदेश सरकार से व इस मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए भेंट करेंगे।

उड़िया फिल्मों के अभिनेता सब्यसाची मिश्रा बीते कुछ रोज पहले अपनी पत्नी अर्चिता के साथ उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने वरूणाघाटी के साल्ड गांव में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर इस मंदिर के विकास पर चर्चा की। मंदिर के पुजारी प्रेमवल्लभ नौटियाल ने अभिनेता से भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना करवाई।

सब्यसाची मिश्रा ने बताया कि जगन्नाथ पुरी ओडिशा के मुख्य पुजारी पटजोशी महाराज ने उन्हें साल्ड में स्थित जगन्नाथ मंदिर की जानकारी दी थी। सब्यसाची ने बताया कि हमारा उद्देशय है कि इस मंदिर का प्रचार-प्रसार भी जगन्नाथपुरी की तर्ज पर किया जाए। जिससे यहां पर भी धार्मिक दृष्टिकोण से यात्री पहुंचे। ग्रामीणों से चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को उत्तराखंड की प्रदेश सरकार के पास रखा जाएगा।

इधर सब्यसाची मिश्रा द्वारा खुद भी इस मंदिर की जानकारी सोसल मीडिया में शेयर की गई। इस जानकारी और चर्चाओं को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संविद पात्रा ने मामले को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलकर उनके संज्ञान में लाए। मुख्यमंत्री ने भी उत्तरकाशी के भगवान जगन्नाथ मंदिर के सौंदर्यकरण की सहमति दे दी और जिला प्रशासन उत्तरकाशी को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

अभी 16 जुलाई को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने अपने लाव लश्कर के साथ मंदिर का दौरा किया और सड़क से मंदिर तक जाने के रास्ते के निर्माण के लिए आदेश दिए। इस मार्ग पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे। मंदिर और मंदिर परिसर को विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है।

इधर 24 जुलाई को साल्ड स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर परिसर में कृषि विभाग के साथ गंगा विचार मंच उत्तराखंड, वन विभाग और ग्राम पंचायत साल्ड के जनप्रतिनिधियों के साथ रुद्राक्ष के 100 पौधों का रोपण किया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...