Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भाजपा में शामिल हुईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

भाजपा में शामिल हुईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष और नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता आर्य

नैनीताल से पूर्व विधायक और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने आज कांग्रेस पार्टी से बगावत करके भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सरिता आर्य के अलावा कांग्रेस महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता और वंदना गुप्ता ने भी भाजपा की सदस्या ग्रहण की।

इससे पहले सरिता आर्य ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से पहले ही कह दिया था कि अगर कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो वह बीजेपी में चली जायेंगी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं। लोकतंत्र है, हर कोई अपने लिए सोचने को स्वतंत्र है…। भाजपा टिकट देगी तो वह वहां से भी चुनाव लड़ लेंगी।

सरिता आर्य ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से पूछा कि एक तरफ आप यूपी में महिलाओं को 40 प्रतिशत तक टिकट देने की बात कर रहे हैं जबकि उत्तराखंड में तो 20 प्रतिशत महिलाओं को भी टिकट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी से जुड़ी तमाम महिलाओं के हकों की आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनका ही टिकट पक्का नहीं है तो वह और महिलाओं की आवाज कैसे उठाएंगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • ये ज़्यादातर गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले हैं। इन सबको बुरी तरह से हरवाना बहुत ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles