उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर के डीएम बदले गये

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली और बागेश्वर के डीएम बदले गये

उत्तराखंड शासन ने देर रात को बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये हैं। एक साथ कई जिलों के डीएम बदल दिये गये। कुछ जनपदों के सीडीओ के तबादले भी किए गए हैं। तो कुछ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडे से सिडकुल, महानिदेशक उद्योग और मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी ग्रामोद्योग बोर्ड वापस ले लिया है। सचिव मुख्यमंत्री डॉ. सुरेंद्र नारायण को राजस्व की जिम्मेदारी भी दी है। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत अब सचिव सीएम भी होंगे। सविन बंसल को डीएम देहरादून की जिम्मेदारी दी है। सी रविशंकर से मुख्य कार्य अधिकारी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूकाडा) चार्ज वापस लिया है।

अपर सचिव युगल किशोर पंत से पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी वापस लेकर पंचायती राज व निदेशक स्वजल की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम हरिद्वार रहे धीरज गर्ब्याल को अपर सचिव ग्राम्य विकास, पीडब्ल्यूडी और आयुक्त ग्राम्य विकास बनाया है। दून की डीएम सोनिका को अपर सचिव सहकारिता, निबंधक सहकारिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाडा बनाया गया है। अपर सचिव वित्त और ऊर्जा डॉ. इकबाल अहमद को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, खादी ग्रामद्योग बोर्ड की भी जिम्मेदारी दी गई है।

अपर सचिव से कार्मिक एवं सतर्कता रहे कर्मेन्द्र सिंह को हरिद्वार का डीएम बनाया है। डीएम पिथौरागढ़ रीना जोशी को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता और सिंचाई एवं लघु सिंचाई बनाया है। डीएम अल्मोड़ा विनीत तोमर को प्रबंधन निदेशक केएमवीएन बनाया है। अपर सचिव सहकारिता रहे आलोक कुमार अब डीएम अल्मोड़ा होंगे। डीएम चमोली रहे हिमांशु खुराना को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सचिव सेवा अधिकार आयोग बनाया गया है।

डीडीए यूएसनगर से अभिषेक रोहिला को अपर सचिव पर्यटन और अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन विकास परिषद बनाया है। डीएम बागेश्वर अनुराधा पाल को अब अपर सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी दी है। प्रशांत आर्या से आयुक्त आबकारी लेकर प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है। केएमवीएन प्रबंध निदेशक रहे संदीप तिवारी अब डीएम चमोली होंगे। निदेशक समाज कल्याण रहे आशीष भटगई अब डीएम बागेश्वर होंगे।

जीएमवीएन के प्रबंध निदेशक रहे विनोद गिरि रिडीएम डीएम पिथौरागढ़ होंगे। सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडेय को अपर सचिव पेयजल और सचिव रेरा बनाया है। भू संपदा अपीलीय अधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है। अपर सचिव गरिमा रौंकली से सिंचाई और लघु सिंचाई लेकर उन्हें खेल एवं युवा कल्याण दिया गया है। पराग मधुकर धकाते से विशेष सचिव मुख्यमंत्री का चार्ज वापस ले लिया गया है। प्रकाश चंद्र को निदेशक समाज कल्याण, हल्द्वानी का चार्ज भी दिया गया है। अल्मोड़ा से सीडीओ आकांक्षा कोंडे को हरिद्वार भेजा है। यूएसएनगर के सीडीओ रहे मनीष कुमार अधिशासी निदेशक ग्राम्य विकास संस्थान होंगे। सीडीओ हरिद्वार प्रतीक जैन अब प्रबंधनि देशक सिडकुल होंगे। सीडीओ उत्तरकाशी जयकिशन अब उपाध्यक्ष डीडीए ऊधमसिंह नगर होंगे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this