Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड का लाल कश्मीर में शहीद, सतपुली के मनदीप सिंह नेगी 11वीं गढ़वाल राइफल में थे तैनात
पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड का लाल कश्मीर में शहीद, सतपुली के मनदीप सिंह नेगी 11वीं गढ़वाल राइफल में थे तैनात

कश्मीर में तैनात उत्तराखंड के सपूत मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। वह जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अपना फर्ज निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। 23 साल के मनदीप सतपुली, पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे। 11वीं गढ़वाल राइफल में उनकी तैनाती थी। जैसे ही उनके शहादत की खबर मिली उनके गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर मनदीप सिंह नेगी की शहादत को सलाम किया है। उन्होंने लिखा- मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

पूर्व सीएम ने कहा, ‘एक ओर जहां हमें अपने वीर जवान के महाबलिदान पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का भी बेहद दुःख है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। शहीद के परिजनों के साथ हम सदैव खड़े हैं। जय हिंद।’

उत्तराखंड समेत देशभर के लोगों ने ट्विटर पर वीर सूपत को श्रद्धांजलि दी है। एक यूजर ने लिखा- “तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे या ना रहें।” कुछ लोगों ने तस्वीरें शेयर कर मनदीप की शहादत को नमन किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धारकोट के नौनिहालों के साथ रैबासी फाउंडेशन ने मनाया आजादी का उत्सव

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में...