मनोज सिंह रावत बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य

मनोज सिंह रावत बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य

आईटीबीपी के पूर्व एडीजी मनोज सिंह रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के निर्देश पर मनोज सिंह रावत को सदस्य नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

उत्तराखंड के पौड़ी के रहने वाले आईटीबीपी के पूर्व एडीजी मनोज सिंह रावत को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार का सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-04 के अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के निर्देश पर मनोज सिंह रावत को सदस्य नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

मनोज सिंह रावत आईटीबीपी के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक के पद से कुछ समय पहले ही सेवानिवृत हुए हैं। चीन से सटी सीमाओं पर तनाव भड़ने के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की चंडीगढ़ में नई कमान बनाई गई थी। इसकी जिम्मेदारी उत्तराखंड के सपूत अतिरिक्त महानिदेशक मनोज सिंह रावत को सौंपी गई थी। चंडीगढ़ में मुख्यालय वाली आईटीबीपी की इस पश्चिमी कमान पर ही लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चीन के साथ लगती भारत की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

नई कमान की जिम्मेदारी संभालने वाले एडीजी मनोज सिंह रावत आईटीबीपी के पहले अधिकारी हैं। इस कमान का मकसद आईटीबीपी की ऑपरेशन, प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाना और फील्ड फॉमेर्शंस से संबंधित प्रशासनिक मसलों में सुधार शामिल है। 1986 बैच के आईटीबीपी कैडर के अधिकारी मनोज सिंह रावत के पास भारत और विदेश में फील्ड और प्रशिक्षण का व्यापक अनुभव है। इससे पहले, वह नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आईटीबीपी की ऑपरेशन ब्रांच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

मनोज रावत का जन्म पौड़ी गढ़वाल जिले के बोनसाल मल्ला में हुआ। उन्होंने रुहेलखंड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद असिसटेंट कमांडेंट के तौर पर साल 1986 में आईटीबीपी ज्वाइन की। उन्हें बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में सीधे जीओ कोर्स के लिए चुन लिया गया। यहां 9 जुलाई, 1986 से 18 जुलाई, 1987 तक हुई ट्रेनिंग में मनोज रावत को ओवरऑल बेस्ट ट्रेनी चुना गया। इसके बाद वह 37 साल लंबे सेवाकाल में आईटीबीपी के सभी सेंटरों मसलन, शिमला, कुल्लू, बानू, लेह, टिगरी, लुधियाना, गौचर, मसूरी, दिल्ली, तेजपुर, शिलांग और ईटानगर में तैनात रहे।

एडीजी मनोज सिंह रावत को सराहनीय सेवा के लिए साल 2007 में पुलिस मेडल और 2012 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया। आईटीबीपी की अधिकांश सीमा चौकियां 9,000 फीट से 18,800 फीट तक की ऊंचाइयों पर स्थित हैं जहां तापमान शून्य से 45 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है ऐसी विषम परिस्थितियों में ड्यूटी बेहद चुनौतीपूर्ण रहता है।

साल 2012 में मनोज सिंह रावत ने ऐसे समय में कोलंबो में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा में तैनात कमांडो दस्ते का नेतृत्व किया था, जब दोनों देशों के संबंध काफी खराब हो चुके थे। इससे पहले, फील्ड ट्रेनिंग, ऑपरेशन, सीमा की सुरक्षा, खेल और प्रशासन के क्षेत्र में अनुकरणीय प्रदर्शन को देखते हुए साल 2007 में उन्हें एनएसजी में डेप्यूटेशन पर भेजा गया था। एनएसजी में अपने सेवाकाल के दौरान मनोज सिंह रावत ने कई वीआईपी की सुरक्षा जिम्मेदारी निभाई। मनोज सिंह रावत के परिवार में पत्नी ममता रावत के अलावा दो बेटियां हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this