Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रप्रयाग माता मंगला जी एवं भोले महाराज के आशीर्वाद से परिणय सूत्र में बंधेंगी केदारघाटी की 15 गरीब परिवारों की बेटियां
रुद्रप्रयागउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

माता मंगला जी एवं भोले महाराज के आशीर्वाद से परिणय सूत्र में बंधेंगी केदारघाटी की 15 गरीब परिवारों की बेटियां

केदार घाटी के 15 गरीब परिवारों में खुशी की लहर है। बेटियों की शादी की चिंता अब नहीं रही। जी हां, माता मंगला जी और भोले जी महाराज के आशीर्वाद से उनकी बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। हंस फाउंडेशन के संस्थापक माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आशीष सोमवार को इन बेटियों को प्राप्त हुआ। इन बेटियों की शादी के लिए जरूरी साजोसामान माताश्री से मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी की ओर से प्रदान किया जाएगा।

इस मौके पर उपस्थित समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में अधिवक्ता संजय दरमोड़ा ने माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी का इन कन्याओं के विवाह के लिए आशीर्वाद प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी परिवार के लिए विवाह खुशी का अवसर होता है। परिवार विवाह में कोई भी कमी रखना नहीं चाहता, लेकिन गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह का खर्च एक बड़ी चिन्ता होती है। इस चिंता को जब हमने पूज्य माताश्री मंगला जी के समक्ष रखा तो, माता जी ने बिना देरी किए हमें यह जिम्मेदारी दी कि हम इन परिवारों की बेटियों की शादी को अच्छे से कराएं।

श्री दरमोड़ा ने कहा कि इस कोरोना संक्रमण के दौर में इन परिवारों के लिए अपनी बेटियों का विवाह करना कितना मुश्किल था,आप समझ सकते हैं। लेकिन पूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माताश्री मंगला जी के आशीर्वाद से केदार घाटी के इन 15 परिवारों की बेटियों की शादी अब अच्छे से होगी। यह इसलिए संभव हो पा रहा है कि माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज के आशीष से इन बेटियों को आशीर्वाद स्वरूप शादी के लिए सहयोग मिल रहा है।

जनपद रूद्रप्रयाग में हंस फाउंडेशन के माध्यम से पूज्य माता मंगला जी एवं श्री भोले महाराज जी के आशीष से कोरोना काल से लेकर वर्तमान समय तक स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबों की सहायता के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर विजय कप्रवाण, अजय सेमवाल, विजय जमलोकी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, बृजमोहन नेगी, डॉ. अनुसूया भट्ट, जगदम्बा बेंजवाल, कृष्णानंद भट्ट, आशीष नौटियाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...