Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

मथुरा दत्त जोशी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, थामा भाजपा का दामन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीएम धामी की मौजूदगी में मथुरा दत्त जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

कांग्रेस पाटी को बड़ा झटका देते हुए मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है। वह अपनी पत्‍नी रुक्‍मणी देवी को मेयर का टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। दरअसल वह अपनी पत्नी के लिए टिकट चाहते थे और कांग्रेस पार्टी ने उनकी इस मांग को दरकिनार कर दिया। मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस के प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं ने नारी का अपमान का भी आरोप लगाया है।

मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि मेरी पत्नी ने टिकट की दावेदारी की थी, वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई है। वहीं उन्होंने जब टिकट की दावेदारी की तो उसके बाद उन्होंने पार्टी के हर बड़े नेता से मुलाकात की, सभी से गुजारिश की कि उनको टिकट दिया जाए। बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं दिया गया, क्या यही सम्मान रह गया है नारी का कांग्रेस पार्टी में। हर बड़े नेता के दरवाजे में मेरी पत्नी गई।

मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि जैसे ही यह बात मीडिया में सामने आई कि जोशी नाराज चल रहे हैं तो उसके बाद किसी भी बड़े नेता ने मुझसे बात करने के बारे में नहीं सोचा। मैं लगभग पिछले 5 दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। जैसी भी परिस्थिति रही हो हमेशा पार्टी के लिए खड़ा रहा। बावजूद जब मैं नाराज हुआ तो न प्रीतम सिंह ने, न गणेश गोदियाल ने, न ही हरीश रावत ने किसी भी बड़े नेता ने एक बार भी मुझसे बात करने के बारे में नहीं सोचा यह पूछने की कोशिश नहीं की की आखिर क्यों मथुरा दत्त जोशी नाराज है। जबकि मैंने इन सभी बड़े नेताओं के साथ काम किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...