Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ द हंस फाउंडेशन द्वारा अगरोड़ा में चिकित्सा शिविर का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

द हंस फाउंडेशन द्वारा अगरोड़ा में चिकित्सा शिविर का आयोजन

द हंस फाउंडेशन सामाजिक कार्यो के प्रति अपने मिशन को आगे बढ़ाने में लगा हुआ है वह चिकित्सा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

‘द हंस फाउंडेशन’ हॉस्पिटल, सतपुली द्वारा आज नूतन पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, अगरोड़ा बाजार में वरिष्ठ नागरिक एवं अन्य लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास गांव के लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

इस शिविर में लोगों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की गई। नागरिकों को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रदीप्ता भट्टाचार्या द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई।

आंखों संबंधी समस्याओं के लिए नेत्र विशेषज्ञ अमित रावत द्वारा जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में आये लोगो को निःशुल्क दवाईयां एवं चश्में दिये गये। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने अथवा सर्जरी की आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क वाहन की सुविधा भी प्रदान करने के लिए कहा गया।

द हंस फाउंडेशन गरीब एवं जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...