Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केंद्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में ‘देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास’ के संबंध में बैठक, सीएम धामी ने भी लिया हिस्सा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

केंद्रीय रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में ‘देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास’ के संबंध में बैठक, सीएम धामी ने भी लिया हिस्सा

इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अडडे को वायु सेना द्वारा विकसित किया जायेगा। पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन के फलस्वरूप देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुच सकते है जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधान सृजित होने के साथ ही एयर कनेक्टिविटी आसान होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास यथा रोड़, रेल, दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है। लंबित कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित करने के लिए सीमांत जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रतिमाह बैठक आयोजित कर न्यूनतम समय में कार्यो को निस्तारित किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सीमांत जनपदों में लंबित सभी कार्यो को प्राथमिकता पर सम्पादित कर रही है।

सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास के कार्यों से प्रदेश में पर्यटन बढ़ने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है। यहां लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति प्रत्यक्ष/ परोक्ष रूप से सेना से जुडें है। मैं स्वंय सैनिक परिवार से हूं। सेना के प्रति लोगों के दिल में अथाह प्रेम है। सेना के कार्य उत्तराखंड राज्य में प्राथमिकता के आधार पर करवाये जायेगें।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...