Home उत्तराखंड न्यूज़ मौसम विभाग ने जारी किया बारिश अलर्ट, देखिये कहा कहा बरसेंगे बादल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश अलर्ट, देखिये कहा कहा बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम की जानकारी जारी की है। जिसमे उन्होंने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 5 दिनों में जनपद स्तरीय मौसम की चेतावनी जारी करते हुए बताया गया है कि उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है लिहाजा येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 28 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है । जबकि देहरादून नैनीताल चंपावत तथा पौड़ी जनपद में भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा 30 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जनपद में भारी बारिश की चेतावनी है और 1 जुलाई को रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है 2 जुलाई को सामान्य मौसम की संभावना जताई गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...