Home उत्तराखंड न्यूज़ जल्द पूरा होगा सैन्य धाम काम , कार्य निरीक्षण करने पहुंचे गणेश जोशी।
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

जल्द पूरा होगा सैन्य धाम काम , कार्य निरीक्षण करने पहुंचे गणेश जोशी।

जल्द ही उत्तराखंड का पंचम धाम सैन्य धाम प्रदेश की जनता को किया जाएगा समर्पित – गणेश जोशी।

देहरादून,07 जून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आदर्श आचार संहिता के समाप्ति के तुरंत बाद शुक्रवार को देहरादून स्थित गुनियाल गांव में सैन्यधाम निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माण कार्यों जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को सैन्य धाम के अंतिम चरण के कार्यों को तेज गति तथा निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को सैन्य धाम निर्माण से संबंधित आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को सैन्यधाम की भव्यता एवं दिव्यता का विशेष ध्यान देने और निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने मीडिया में जारी बयान देते हुए कहा सैन्यधाम करोड़ो लोगों की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा सैन्यधाम का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सैन्य धाम का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने बताया धाम में 120 फीट ऊंचा तिरंगा भी लगाया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...