Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा राज्यमंत्री ने सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर दी बधाई
उत्तराखंड न्यूज़नैनीताल

रक्षा राज्यमंत्री ने सीडीएस टॉपर हिमांशु पांडे के घर पहुंचकर दी बधाई

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने 7 जून, 2022 को प्रतिष्ठित संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु पांडे के उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित घर का दौरा किया। रक्षा राज्यमंत्री ने हिमांशु को कठिनाइयों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल करने के लिए बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमांशु ने न सिर्फ हल्द्वानी, बल्कि पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है।

अजय भट्ट ने सीडीएस टॉपर के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह अन्य युवा छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने हिमांशु के माता-पिता की कठिन परिस्थितियों में भी अपने बेटे के लिए शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए सराहना की।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...