Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ डिफेंस एकेडमी देहरादून में मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने किया ड्रांइग प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

डिफेंस एकेडमी देहरादून में मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने किया ड्रांइग प्रतियोगिता का आयोजन

डी.एन.ए. देहरादून एक प्रतिष्टित डिफेंस एकेडमी है जो छात्रों को विभिन्न डिफेंस की प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए कोचिंग देती है, इनके छात्रों में पूर्व में एन.डी.ए., ए.एफ.सी.ए.टी., सी.डी.एस. आदि परीक्षाओं में शानदार नतीजे प्रदिर्शित किये है।

16 अगस्त 2024 को डी.एन.ए. डिफेंस कैम्पस में शानदार पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्गा सिंह भंडारी, पूर्व जनरल मैनेजर ओएनजीसी, सीमा भंडारी पदाधिकारी मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन एवं डी.एस. रावत, निदेशक डी.एन.ए. देहरादून ने पुरस्कार वितरण किये।

इस अवसर पर सीमा भंडारी ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। डी.एस. रावत निदेशक डी.एन.ए. छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी ओर योगदान देने के लिए कई सुझाव दिए जैसे-सिंगल यूज प्लास्टिक का परित्याग करना आदि।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के ड्रांइग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सराहना की तथा विजेताओं को बधाई दी। संध्या एम.डी. डी.एन.ए. के धन्यवाद भाषण के साथ ही समारोह पूरा हुआ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...