ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में आज सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आने से आसपास के लोग बेहोश होने लगे। जब इस बात की जानकारी प्रशासन को मिली तो तुरन्त एसएसपी, एसडीएम, सीओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। जैसे ही वह घटनास्थल पर पहुंचे तो वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और बेहोश हो गये।

बताया जा रहा है कि एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक कई लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और 10 लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। जबकि बाकी लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

कबाड़ी के गोदाम में रखा था सिलेंडर
बताया जा रहा है कि ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर, राजा कॉलोनी में अचानक कबाड़ी के गोदाम में रखा गया गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। जिसके कारण इसमें से तेज दुर्गन्ध आने लगी और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ ही समय में गैस तेजी से फैलने लगी। जिससे वहां रहने वाले आसपास के लोग गैस के कारण बेहोश हो गए। इसके बाद इन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी तो एंबुलेंस में रखे गए सिलेंडरों से उन्हें ऑक्सीजन दिया गया जिससे कि उनकी हालत में सुधार हो सके।


Leave a comment