Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में बड़ा संकट, 3500 से ज्यादा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर गए
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा संकट, 3500 से ज्यादा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर गए

उत्तराखंड में 3500 से ज्यादा बिजली कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। दरअसल, 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और सभी मांगों पर सहमति न बनने पर हड़ताल शुरू कर दी गई है। ऐसे में जनता को भी परेशानी हो सकती है।

सोमवार की आधी रात से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। इससे पहले समान काम के लिए समान वेतन समेत 14 मांगों को लेकर सोमवार को सरकार के साथ समाधान निकालने की कोशिश बेनतीजा रही। सरकार की ओर से भरोसा दिया गया है कि मंगलवार को कैबिनेट की होने वाली बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा लेकिन कर्मचारी नहीं माने। फिलहाल बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चे की प्रमुख मांगों में ऊर्जा निगम में एसीपी की पुरानी व्यवस्था लागू करना, उपनल के माध्यम से कार्य कर रहे कार्मिकों का नियमितीकरण, निगम में समान कार्य को समान वेतन और ऊर्जा निगमों में इंसेंटिव एलाउंसेज का रिवीजन करना शामिल है।

इससे पहले ऊर्जा कर्मियों और अधिकारियों की मीटिंग नाकाम रही थी। सचिव ऊर्जा ने 3 महीने का समय मांगा था पर ऊर्जा कर्मचारियों ने इनकार कर दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...