Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू, 6054 पॉजिटिव केस आए सामने, 108 लोगों की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू, 6054 पॉजिटिव केस आए सामने, 108 लोगों की मौत

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के चलते हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। राज्य में बुधवार को 6054 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 108 लोगों ने इस संक्रमण के चलते जान गंवा दी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3485 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। इस समय उत्तराखंड में 45383 एक्टिव केस हैं। राज्य में संक्रमण की दर 4.54% है, वहीं राज्य में रिकवरी रेट 69.54% है।

Image

 

बुधवार को सबसे ज्यादा मामले राजधानी देहरादून में सामने आए। यहां 2329 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं हरिद्वार में 1178, ऊधम सिंह नगर में 849, नैनीताल में 665 केस सामने आए हैं। पहाड़ी जिलों में चमोली, पौड़ी, चंपावत और अल्मोड़ा में सबसे ज्यादा केस आ रहे हैं। यहां क्रमशः 175, 174, 153 और 140 कोरोना पॉजिटिव केस मिल हैं।

मंगलवार को भी प्रदेश में 5703 नए मामले सामने आए हैं जबकि रिकॉर्ड 96 संक्रमितों की मौत हुई।

Image

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...