Home उत्तराखंड न्यूज़ शहीद रूचिन सिंह रावत एवं प्रमोद नेगी का पार्थिक शरीर पहुंचा देहरादून, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

शहीद रूचिन सिंह रावत एवं प्रमोद नेगी का पार्थिक शरीर पहुंचा देहरादून, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड के रूचिन सिंह रावत और हिमाचल के प्रमोद नेगी का पार्थिक शरीर देहरादून लाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए बहादुर सैनिकों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर जम्मू कश्मीर में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। उन्होंने परिजनों से इस दुःख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

चमोली गैरसैण के रहने वाले थे रूचिन सिंह रावत

शहीद रुचिन सिंह रावत, पुत्र राजेंद्र सिंह रावत, गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव का रहने वाले थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बेटा है। राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए वह शहीद हो गये थे। आज उनका पार्थिव शरीर देहरादून लाया गया। वह जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में 9 पैरा में कमांडो थे।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...