Home उत्तराखंड न्यूज़ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून में डीआरडीओ की रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन प्रयोगशाला का दौरा किया
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देहरादून में डीआरडीओ की रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन प्रयोगशाला का दौरा किया

रक्षा राज्य मंत्री को सशस्त्र बलों के लिए डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऍप्लिकेशन्स लैबोरेट्री (डीईएएल) द्वारा विकसित उत्पादों और प्रौद्योगिकियों कर प्रदर्शन भी दिखाया गया। इसमें एसडीआर, जी-सैट-6 टर्मिनल, ट्रोपोस्केटर मॉडेम, एचडी-वीएलएफ संचार प्रणाली और रुस्तम-II मेल यूएवी और एईडब्ल्यू एंड सीएस के लिए डेटा लिंक शामिल थे।

रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को देहरादून में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख प्रयोगशाला डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऍप्लिकेशन्स लैबोरेट्री (डीईएएल) का दौरा किया।

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऍप्लिकेशन्स लैबोरेट्री (डीईएएल) के निदेशक पीके शर्मा ने रक्षा राज्य मंत्री को जारी विभिन्न परियोजनाओं और नियोजित परियोजनाओं के साथ ही प्रयोगशाला द्वारा विकसित उत्पादों की उत्पादन स्थिति तथा उपयोगकर्ताओं की संतुष्टि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान श्री जय भट्ट ने डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऍप्लिकेशन्स लैबोरेट्री (डीईएएल) की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और स्थानीय रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड में निजी उत्पादन इकाइयों को प्रोत्साहित करने तथा डीआरडीओ द्वारा विकसित उत्पादों की इंडक्शन नीति पर भी कई सुझाव दिए।

रक्षा राज्य मंत्री को सशस्त्र बलों के लिए डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऍप्लिकेशन्स लैबोरेट्री (डीईएएल) द्वारा विकसित उत्पादों और प्रौद्योगिकियों कर प्रदर्शन भी दिखाया गया। इसमें एसडीआर, जी-सैट-6 टर्मिनल, ट्रोपोस्केटर मॉडेम, एचडी-वीएलएफ संचार प्रणाली और रुस्तम-II मेल यूएवी और एईडब्ल्यू एंड सीएस के लिए डेटा लिंक शामिल थे।

अजय भट्ट ने अत्याधुनिक संचार और निगरानी प्रणाली तथा प्रौद्योगिकियों के विकास में प्रयोगशाला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कोविड-19 संबंधित सहायता, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान संचार सहायता, इंजीनियरिंग स्नातकों और स्नातकोत्तरों को इंटर्नशिप प्रदान करने, विश्वविद्यालयों के साथ वेबिनार आयोजित करने और प्रयोगशाला द्वारा विकसित उत्पादों के प्रदर्शन सहित विभिन्न अवसरों पर आम जनता के लिए प्रदर्शन समेत सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ऍप्लिकेशन्स लैबोरेट्री (डीईएएल) के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने प्रयोगशाला परिसर में एक पौधा भी लगाया।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...