Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर प्रौद्योगिक महाविद्यालय एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के मध्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पंतनगर प्रौद्योगिक महाविद्यालय एवं ग्रामीण निर्माण विभाग के मध्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर

विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिक महाविद्यालय एवं उत्तराखंड ग्रामीण निर्माण विभाग, उत्तराखंड शासन के मध्य विश्वविद्यालय कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान की उपस्थिति में एक एम.ओ.यू. हस्ताक्षित किया गया। अनुबंध पर महाविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता, डा. अलकनंदा अशोक एवं ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से मुख्य अभियंता अजय कुमार पंत के प्रतिनिधि अधीक्षण अभियंता द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

इस अनुबंध के अनुरूप प्रौद्योगिक महाविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संकाय सदस्यों के एक्सपर्ट अनुभव एवं उनकी विषय विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं के 25-25 के बैच को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच संबंधी 10 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराएगा।

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विभु विश्वमित्र रावत ने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में विभाग के अभियंताओं की जहां निर्माण के दौरान और निर्माण के उपरांत होने वाले गुणवत्ता परीक्षण संबंधी ज्ञान में वृद्धि होगी वहीं गुणवत्ता परीक्षण के आधुनिक तरीकों के बारे में जानकारी भी मिलेगी, जिससे विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। विभु रावत ने भविष्य में सिविल इंजीनियरिंग विभाग, पंतनगर को अपने विभाग के तकनीकी सहायोग के रूप में भी सहयोग करने की आशा व्यक्त की।

इस अवसर पर कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे अनुबंध विश्वविद्यालय के शिक्षा प्रसार के माध्यम से उत्तराखंड के सम्यक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

डा. अलकनंदा अशोक ने कहा कि ऐसे अनुबंधों को नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संस्थान और इंडस्ट्री के सहयोग के रूप में देखा जा सकता है। भविष्य में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों को भी ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिविल इंजीनियरिंग विभाग का इस वर्ष का यह तीसरा अनुबंध है।

इस कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष, डा. पी.एस. महर सहित डा. संजीव सुमन, डा. संदीप गुप्ता, डा. सुनील कुमार, डा. वनीता देवी एवं डा. सुबीर शर्मा भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...