पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, नेपाल के मध्य एमओयू

पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, नेपाल के मध्य एमओयू

पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में पन्तनगर विश्वविद्यालय एवं फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, महेन्द्रनगर, नेपाल के मध्य तकनीकी, शोध एवं शिक्षा के आदान-प्रदान हेतु एक एमओयू हुआ। एमओयू पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान और फार वेस्टन यूनिवर्सिटी नेपाल के कुलपति डॉ. हेम राज पन्त द्वारा हस्ताक्षर किया गया।

फार वेस्टन यूनिवर्सिटी नेपाल से पांच सदस्यीय दल जिसमें कुलपति डॉ. हेम राज पन्त के अलावा अधिश्ठाता, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. भवानी चन्द्र ठाकुर, सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रकाश पन्त एवं प्रशासनिक अधिकारी नवीन बहादुर उपस्थित थे।

इस अवसर पर फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, नेपाल के कुलपति डॉ. हेम राज पन्त ने अपने विश्वविद्यालय की शोध उपलब्धियों की जानकारी दी एवं आशा व्यक्त की कि इस एमओयू से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिणाम सामने आएंगे। अधिष्ठाता कृषि डॉ. विष्णु विकास अधिकारी द्वारा नेपाल के शोध एवं आधारभूत संरचना के बारे में अवगत कराया गया।

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि इस एमओयू से दोनों विश्वविद्यालयों को शिक्षण, शोध एवं प्रसार कार्यों को सुदृढ़ता मिलेगी तथा इस एमओयू से वैज्ञानिक एवं शोध छात्र विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य कर विश्वविद्यालय की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विश्वविद्यालय की ओर से अधिष्ठाता कृषि डॉ. एस.के. कश्यप द्वारा विश्वविद्यालय के इतिहास से सभी को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. शिवा प्रसाद ने अपने स्वागत भाषण में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से एमओयू एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त विभिन्न अवार्ड के बारे में बताया। सहायक प्राध्यापक, कृषि अर्थशास्त्र डॉ. श्वेता चौधरी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक मौसम विज्ञान विभाग डॉ. राजीव रंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव, अधिष्ठाता, निदेशकगण संकाय सदस्यों के साथ नेपाल के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके उपरान्त फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, नेपाल के कुलपति एवं अधिश्ठाता कृषि डॉ. विष्णु विकास अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा प्रातः यूनिवर्सिटी सेन्टर में म्युजियम एवं अन्य सुविधाओं का भ्रमण किया गया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this