Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पर्वतारोही रोहित भट्ट ने सीएम धामी से की मुलाकात, कहा अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट करेंगे फतह
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

पर्वतारोही रोहित भट्ट ने सीएम धामी से की मुलाकात, कहा अब विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट करेंगे फतह

टिहरी गढ़वाल के 22 वर्षीय रोहित भट्ट ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करायी है। वे विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल तीसरी व अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर इस वर्ष जनवरी में 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने वाले पहले पर्वतारोही बने हैं। रोहित भट्ट ने सीएम धामी को अवगत कराया कि उनका चयन इस वर्ष मार्च या अप्रैल में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को युवाओं का प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो की फतह करने के साथ 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये उन्हें बधाई दी। सीएम ने रोहित भट्ट को माउंट एवरेस्ट पर फतह करने की भी शुभकामनायें दी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...