मैदानी क्षेत्रों में जैस-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे ही गर्मी से राहत पाने के लिए अनेक राज्यों के पर्यटक उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर छुट्टियां का आंनद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अभी चार दिन की छुट्टियां पड़ गई थी तो पर्यटक नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, टिहरी समेत कई हिल स्टेशन पहुंचने लगे।
माना जा रहा है कि छुट्टियों का मजा लेने के लिए नैनीताल में एक दिन में 10 हजार से ज्यादा सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन किया। इसके साथ ही उसके आसपास के प्रमुख स्थल भी पर्यटकों से भरे हुये रहे।
नैनीताल और मसूरी के सभी होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग फुल चल रही है। सड़कों पर भी कारों का लम्बा जाम लगा हुआ है।
पहाड़ों में प्रकृति का आनंद लेने के पर्यटक यहां पर बहुत संख्या में पहुंच रहे हैं। मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, लैंसडौन और ऋषिकेश में भी श्रद्धालुओं व सैलानियों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। इन इलाकों के आसपास के सभी क्षेत्रों के होटल, गेस्ट हाउस व होम स्टे शत-प्रतिशत फुल बताये जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पर अभी तक लगभग 25 हजार पर्यटकों ने शहर समेत आसपास के पर्यटन स्थलों में सैर की तथा लगभग 10,000 पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन का आनंद भी लिया। पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यहां के पार्किंग स्थल भी सब फुल हो गये हैं।
पहले बैसाखी का पर्व होने के कारण श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे उसके बाद तीन दिन और छुट्टी होने से यह पर्यटक पहाड़ों की ओर चले गये। जिसके कारण इन तीन चार दिनों में पर्यटक मसूरी, नैनीताल, टिहरी, ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचे। इन पर्यटकों के यहां आने से यहां पर यातायात व्यवस्था भी काफी असर पड़ा। कई स्थानों पर लम्बा जाम देखने को भी मिल रहा है।


Leave a comment