Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नैनीताल खूबसूरत नैनी झील में क्या खोज रहे हैं ISRO के वैज्ञानिक?
नैनीतालउत्तराखंड न्यूज़

खूबसूरत नैनी झील में क्या खोज रहे हैं ISRO के वैज्ञानिक?

घूमने के लिए आने वाले पर्यटक हो या किसी काम से नैनीताल आए लोग प्रदेश ही नहीं देश-विदेश के लोगों को भी नैनी झील आकर्षित करती है। लोग यहां सैर-सपाटा के साथ बोटिंग का भी लुत्फ उठाते हैं। इस नैनी झील के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक अपडेट दिया है।

उन्होंने बताया है कि पहली बार नैनी झील का आंतरिक प्रोफाइल विकसित किया जा रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सरोवर नगरी नैनीताल विभिन्न झीलों की सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। नैनीताल की सबसे प्रमुख नैनी झील का पहली बार आंतरिक प्रोफाइल विकसित किया जा रहा है।’

सीएम ने आगे कहा कि ISRO और IIRS के सहयोग से झील की गहराई से मैपिंग, जैव विविधता और पेयजल गुणवत्ता का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नैनी झील की सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की है और लिखा कि झील में गिरने वाले नालों व कचरे पर नियंत्रण के लिए 13 CCTV कैमरों और 2 कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। #NainiLake की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां की आबोहवा को कायम रखने के लिए सरकार की पहल महत्वपूर्ण है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...