Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘नक्षत्र सभा’ – एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड पर्यटन की एक नई पहल
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादूनपर्यटन

‘नक्षत्र सभा’ – एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड पर्यटन की एक नई पहल

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से एस्ट्रो टूरिज्म कंपनी, स्टारस्केप्स के सहयोग से, 'नक्षत्र सभा' शुरू कर रहा है, जो भारत का पहला वार्षिक अभियान है। नक्षत्र सभा तारों को देखने, विशेष सौर अवलोकन, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों को प्रस्तुत कर एस्ट्रो टूरिज्म के क्षेत्र में उत्तराखंड पर्यटन की एक नई पहल है।

जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में होगा प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन

इसी क्रम में 31 मई से 02 जून, 2024 तक जॉर्ज एवरेस्ट, मसूरी में प्रथम एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन शुरू होने जा रहा है, जिसमें 84 प्रतिभागी आयोजन स्थल में स्थापित कैम्पों में रात्रिवास करते हुए विशेष उपकरणों के माध्यम से ब्रहमांड की सुदंरता को देखने का अनुभव भी प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही 01 जून, 2024 से दिन में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करने हेतु 100 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है।

इस आयोजन का उद्घाटन 01 जून, 2024 को प्रातः 10ः30 बजे आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (ARIES) के निदेशक एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया जायेगा। इस 03 दिवसीय आयोजन में विभिन्न गतिविधियां जैसे विशेष उपकरणों के माध्यम से तारों को देखना, सौर चश्मे एवं एच-अल्फा फिल्टर के माध्यम से सौर अवलोकन, एस्ट्रो टूरिज्म पर विशेषज्ञ वार्ता, एस्ट्रोफोटोग्राफी प्रतियोगिता, खगोलीय प्रदर्शन आदि आयोजित की जायेंगी।

इसके बाद वर्षभर में हर्षिल-जादुंग, बेनीताल, ऋषिकेश, जागेश्वर, रामनगर आदि स्थलों में भी एस्ट्रो टूरिज्म का आयोजन किया जायेगा। इसमें विशेषज्ञों के साथ सेमिनार और वेबिनार के अलावा उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली जिलों में डार्क स्काई संभावित स्थलों को कवर किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य खगोल विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों और यात्रियों को ब्रह्मांड की सुंदरता को देखने के लिए एक साथ लाना है।

यह अभियान स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगा, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो सके। स्टारस्केप्स की टीम स्थानीय समुदायों, यात्रा और पर्यटन भागीदारों के साथ-साथ होमस्टे समुदायों के साथ सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा नक्षत्र सभा के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण और निरंतर सहायता प्रदान करेगी।

सचिव पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद सचिन कुर्वे ने कहा कि उत्तराखंड में एस्ट्रो टूरिज्म गंतव्यों की बहुतायत है। उत्तराखंड अपने विशाल वन क्षेत्र, प्रकृति-आधारित पर्यटन और होम स्टेस् के साथ एस्ट्रो टूरिस्ट की पसंद बनने के लिए विशिष्ट स्थिति में है। यह आगामी अभियान उस दिशा में एक और कदम है। नक्षत्र सभा भारत में अपनी तरह का पहला एस्ट्रो टूरिज्म अभियान है और हमारा उद्देश्य दुनिया भर से आगंतुकों को आमंत्रित करना है। हम उन्हें उत्तराखंड की अनूठी विरासत की झलक दिखाने के साथ-साथ ब्रह्मांड के जादू का अनुभव करने के लिए इस तरह के कई और अभियानों की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं जो उत्तराखंड को वैश्विक एस्ट्रो टूरिज्म मानचित्र पर ला सकते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...