कोरोना: हर-की-पैड़ी में गंगा आरती में शामिल होने पर रोक

कोरोना: हर-की-पैड़ी में गंगा आरती में शामिल होने पर रोक

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही कर्मचारियों को ऑफिस आने से मना कर दिया है। फिलहाल ऐहितयात के तौर पर यह सब उपाय 31 मार्च तक के लिए किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए उत्तराखंड सरकार ने स्कूल-कॉलेज बंद करने के साथ ही कर्मचारियों को ऑफिस आने से मना कर दिया है। अब वे घर पर रहकर काम करेंगे। फिलहाल ऐहितयात के तौर पर यह सब उपाय 31 मार्च तक के लिए किए जा रहे हैं। इस बीच हरिद्वार में गंगा आरती के लिए घाट पर लोगों के आने पर भी पाबंदी लागू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें – कोरोना की दहशतः राज्य सरकार ने होटलों को किया अलर्ट, एडवाइजरी जारी

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी. रविशंकर ने एक आदेश जारी करते हुए 31 मार्च तक हर-की-पैड़ी में गंगा आरती वाली जगह पर आगंतुकों का प्रवेश रोक दिया है। हालांकि आरती लगातार होगी और श्रद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। आपको बता दें कि मां गंगा के तट पर वाराणसी में भी गंगा आरती होती है और पिछले कुछ दिनों से वहां भी भीड़ घटी है। इक्का-दुक्का लोग भी वहां गंगा आरती में पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़े – कोरोना के खौफ से मसूरी में सन्नाटा, होटलों के कमरे खाली, बुकिंग धड़ाधड़ कैंसल

इधर, उत्तराखंड में कोरोना की दस्तक के साथ शासन-प्रशासन और भी अलर्ट हो गया है। उत्तराखंड ही नहीं समूचे देश के लिए अगले 10 दिन काफी अहम हैं। दरअसल, इस वायरस का असर 14 दिन में पूरी तरह से पता चलता है। इसके लिए फिलहाल सभी उपाय 31 मार्च को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अफवाह फैलाने से बचें और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this