त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप को देखते हुए राज्य के सरकारी विभागों के कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश जारी कर दिया है। अब राज्य के कर्मचारी घर से काम करेंगे। सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे को देखने हुए यह एहतियातन फैसला किया है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की तरफ से बुधवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार पुलिस, पेयजल, खाद्य आपूर्ति विभाग को छोड़कर सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
यही नहीं, सचिवालय को भी 24 मार्च तक बंद कर दिया है। सचिवालय के कर्मचारी भी जरूरी काम घर से करेंगे। 25 मार्च को कोरोना के असर की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
आपको बता दें कि भारत कोरोना वायरस का दूसरे स्टेज चल रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, स्टेज-2 का अर्थ है कि अभी वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन (लोगों के बीच आपस में नहीं फैला है) नहीं हुआ है। वर्तमान में 100 से ज्यादा देश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। करीब 7,000 लोगों को इस वायरस से जान गंवानी पड़ी है। भारत में इससे 150 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 3 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
भारत सरकार और तमाम राज्य सरकारों की कोशिश है कि कोरोना वायरस स्टेज-3 में नहीं पहुंचे। इसके लिए सार्वजनिक स्थलों, यातायात, पब, मॉल, बाजारों आदि पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं।


Leave a comment