यूथ फाउंडेशन को मिला जल प्रहरी सम्मान

यूथ फाउंडेशन को मिला जल प्रहरी सम्मान

कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल द्वारा संस्थापित, यूथ फाउंडेशन को दिया गया। फाउंडेशन को केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी व गंगोत्री धाम में स्वामी सुंदरानंद के साथ मिलकर गंगा नदी के जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है।

जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्री, गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरकारी टेल द्वारा आयोजित ‘जल प्रहरी सम्मान समारोह 2019’ में देशभर के 40 से अधिक लोगों को जल संरक्षण के लिए किए गए असाधारण प्रयासों के लिए सम्मानित किया। यह आयोजन नई दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के अलावा जलशक्ति मंत्रालय के सचिव यूपी सिंह, भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी, सुनील देवधर (भाजपा के राष्ट्रीय सचिव), राम लाल (संघ के नेता) भी उपस्थित थे।

उत्तराखंड राज्य से यह पुरस्कार, कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल द्वारा संस्थापित, यूथ फाउंडेशन को दिया गया। कर्नल अजय कोठियाल की टीम ने केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी व गंगोत्री धाम में स्वामी सुन्दरानन्द के साथ मिलकर गंगा नदी के जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाई है। यूथ फाउंडेशन के ट्रस्टी, कप्तान तेजपाल सिंह नेगी, को भाजपा नेता मनोज तिवारी द्वारा यह सम्मान प्राप्त हुआ।

जल प्रहरियों की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘पूरी दुनिया में जल संरक्षण एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है जिसके लिए हम सबको साथ मिलकर काम करना होगा। जल हम सभी की जरूरत है और इसका संरक्षण भी हम सबकी ज़िम्मेदारी है। सरकारी टेल के इस समारोह से सभी जल प्रहरियों को मैं शुभकामनाएं देना चाहता हूं और इससे और लोगों को भी प्रेरणा मिले, ऐसी कामना करता हूं।’

2 comments

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this