Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की निकिता और कविता को महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की निकिता और कविता को महामहिम राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिनांक 4 मार्च 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान 2023 समारोह में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ‘मेन चैंपियन’ को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया जिस में उत्तराखंड राज्य की 2 ग्राम प्रधानों निकिता चौहान ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत जोशी गोठान देहरादून एवं कविता गोस्वामी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बागेश्वर को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में देश की अट्ठारह चयनित विमेन चैंपियंस को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों हेतु विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें ओडीएफ प्लस गांव, गोवर्धन बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्रे-वाटर या मल कीचड़ प्रबंधन के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमें नीता चौहान को प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन एवं कविता गोस्वामी को ओडीएफ मॉडल विलेज की श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किया गया, इस कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह शेखावत जल शक्ति मंत्री भारत सरकार विश्वेश्वर टूडू राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय प्रहलाद सिंह पटेल राज्य मंत्री जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार देवु सिंह चौहान राज्यमंत्री संचार मंत्रालय भारत सरकार, विनी महाजन सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग पंकज कुमार, सचिव जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के साथ पुरस्कार वितरण किया गया।

कार्यक्रम में राज्य की ओर से अनुराधा पाल जिलाधिकारी बागेश्वर हिमाली जोशी पेटवाल इकाई समन्वयक स्वजल, सुशील मोहन डोभाल जिला विकास अधिकारी देहरादून, नमित रमोला अधीक्षण अभियंता जल जीवन मिशन, संजय पांडे, सुरेश पांडे, मंजू जोशी, गिरजा शंकर भट्ट, लक्ष्मी कुमारी स्वजल एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला प्रधानों, महिला समूह की प्रतिनिधियों आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

नितेश कुमार झा सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्तराखंड शासन एवं श्री उदय राज सिंह निदेशक द्वारा सभी सम्मानित विमेन चैंपियनों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...